Translate

भारत के अनसुलझे रहस्य unsolved mystery of india

भारत की सबसे रहस्यमय ओर अनसुलझे जगह  , Top unsolved mystery of india

भारत मे मौजूद कई जगह दुनिया के लिए रहस्य ही रही है , भारत के इन रहस्यों में से कुछ रहस्य तो ऐसे भी है जो आज भी अपने इन रहस्यों को छुपाए हुए है , जिनका जवाब आज के आधुनिक विज्ञान के पास भी नही है । इन्ही वजह से आज भी दुनिया मे मौजूद कई रहस्यों में से भारत भी अपने रहस्यों को लेकर हर दम चर्चा का विषय बना रहता है ।

unsolved mystery of india
            Photo credit pixabay.com

आज हम भारत मे मौजूद कई ऐसे रहस्यों के बारे में जाने गे , जो आज भी हर किसी को सोचने में डाल देता है , की आखिर ऐसे कैसे हो सकता है । 

【 1 】 आसाम का जटिंगा गांव , यहा आकर पक्षी करते है आत्महत्या । ( Birds suicide village jatinga)

यह जानकर थोड़ा अजीब सा लग सकता है , की भला पक्षी भी कभी आत्महत्या कर सकते है क्या ? पर भारत के आसाम राज्य में मौजूद जटिंगा नाम के इस गांव में आकर  हर साल कई पक्षी आत्महत्या करते है । यहा की हकीकत की बात करे तो यह है कि जटिंगा गांव में शाम के वक्त जो पक्षी यहा टहलने आते है , वह यहा से वापस जिंदा जा नही पाते है , जो आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है । 

शुरुआत में जब इस जगह के बारे में लोगो को पता चला तो यह कहना गलत लगा कि यहा पर पक्षी आत्महत्या करते है , क्योकि हो सकता है यहा पर इन जगह पर कोई नेचरल घटना जिम्मेदार हों , जैसे यहा पर किसी गैस का होना , जो यहा पर आनेवाले पक्षीओ के मौत की वजह हों , पर  विज्ञान की यह थ्योरी  भी गलत साबित हुई , क्योकि यहा पर हुए सर्वे में यह पता चला कि यहा के वातावरण में ऐसा कोई गैस नही है जो इन पक्षियो की मौत का कारण हो । 

इसके अलावा भी यहा की एक ओर इंटरेस्टिंग बात यह जानने को मिली कि  इस गांव में ज्यादातर सितंबर से लेकर अक्टूबर तक यहा पर पक्षियों की ज्यादा मात्रा में मौत होती है । ओर साथ ही ऐसी जगह जहा पर पक्षी आकर मरते हो , फिरभी यहा पर हर दिन पक्षी आते रहते हो , तो इसे पक्षियों का एक सुसाइड पॉइंट ही कहना पड़ा । ओर अंत मे यहा पर हो रही इन घटना ओ को देखकर इसे पक्षियो की आत्महत्या ही माना जाने लगा ।

आसाम के जटिंगा गांव के इस रहस्य को आज भी एक अनसुलझा रहस्य भी कहा जाता है । 

【 2 】केरल का जुड़वा बच्चो का गांव कोडिन्ही 

मान लो किसी गाँव की 2000 जन संख्या है , ओर वहां पर 5 से 10 तक जुड़वा बच्चे है , तो यह जानकर हमे थोड़ी सी हैरानी हो सकती है , पर हम मान लेंगे की चलो न 2000 की आबादी में इतने जुड़वा बच्चे होंगे । पर मगर कोई कहे कि 2000 की आबादी वाले एक गांव में 300 से ज्यादा जुड़वा बच्चे है , तो क्या आप यकीन कर पाओगे ? नही ना , पर भारत के केरल राज्य में मौजूद कोडिन्ही गांव में तो 300 से ज्यादा जुड़वा बच्चे है । केरल के इस छोटे से गांव की जन संख्या भी 2000 के आसपास है , ओर यहा पर आपको 300 से ज्यादा जुड़वा बच्चे देखने को मिले गे । जो आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है ।

【 3 】 मानव कंकालों की झील रूपकुंडझिल , उत्तराखंड 

भारत के उत्तराखंड राज्य में मौजूद रूपकुंडझिल के किनारे कई मानव कंकाल पाए गए है , जो आज भी एक रहस्य ही बने हुए है । भारत और दुनिया के कई विज्ञानिको की खोजो से पता चला है , की यह कंकाल 1200 साल के आसपास के है । जो कि इस झील के बर्फ के पिघलने से  देखे जा सकते है । यहा पर इस झील में 200 के आसपास मानव कंकाल देखने को मिल सकते है ।

【 4 】कन्याकुमारी , यहा की रेत , चावल और दाल की आकार में मौजूद है ।

वैसे तो कन्याकुमारी अपनी सुंदर बीच ओर सन सेट पॉइंट के लिए भी जाना जाता है , पर कन्याकुमारी का नाम जिस मंदिर की वजह से पड़ा है , वह मंदिर यानी कन्याकुमारी मंदिर भी एक रहस्यमय मंदिर है , क्योकि यहा के इस मंदिर की समुद्रकिनारे की रेत का आकार ओर रंग चावल और दाल के आकार का है , जो भी एक रहस्य बना है , की आखिर यहा पर ही रेत का आकार ऐसा क्यों पाया जाता है । 

यहा की मान्यता के मुताबिक माता कन्याकुमारी की सादी भोलेनाथ से नही हो सकी , जिसकी वजह से बचे हुए दाल और चावल पत्थर बन गए । जिसकी वजह से कन्याकुमारी के इस मंदिर के समुद्रकिनारे में सबसे ज्यादा दाल और चावल के आकार में देखे जा शकते है ।

【 5 】मैग्नेटिक हिल , चुम्बकीय पहाड़ी लदाख , जहा बंद कार भी अपने आप चढ़ती है पहाड़ी पर ।

यह तो सब जानते ही होंगे कि पृथ्वी पर हर जगह पर गुरुत्वाकर्षण बल एक समान नही है । यह किसी जगह पर ज्यादा तो कही पर कम भी पाया जाता है , पर गुरुत्वाकर्षण बल के ज्यादा-कम मात्रा से यह एक सामान्य इंसान को भ्रमित भी कर सकता हैं , क्योकि इसकी वजह से कई बदलाव भी देखने को मिल सकते है ,  जो किसी चमत्कार के जैसे लगने लगते है ।

भारत मे भी लदाख में एक ऐसी जगह मौजूद है , जहा पर गुरुत्वाकर्षण बल के इस प्रभाव को महसूस किया जा सकता है । यहा पर इस मैग्नेटिक हिल की इस पहाड़ी पर कार को बिना इन्जिन के चालू किये भी पहाड़ी पर चढ जाती है। 



Share on Whatsapp
Previous
Next Post »