FAMOUS PLACES IN PUNJAB , पंजाब के प्रसिद्ध स्थल
पंजाब का मनमे ख्याल आते ही , एक खुशनुमासा माहौल बन जाता है, अपने माथे पर अपनी शान समान पाघ पहने ओर एक दम से मस्ती में भागड़ा डांस करते हुए यह लोग अपने आप मे यूनिक है। चाहे वो यहा का कल्चर हो या यहा का खान पान , या यहा का पहनावा वो यूनिक ही होता है । हरदम मस्ती में रहने वाले यह लोग अपनी लाजवाब मसालेदार खाने के लिए तो पूरे भारतभर में जाने जाते है। भारत की किसी भी होटल में पंजाबी मेनू तो अलग से जोड़ा जाता है।
GOLDEN TEMPLE , सुवर्ण मंदिर
अमृतसर का यह मशहूर सुवर्ण मंदिर पूरी दुनिया के लोगो का मुख्य आकर्षण रहा है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की यह मंदिर भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। अमृतसर का यह मंदिर सोने का बना है, जो कि इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरत, आकर्षक ओर लोकप्रिय बनाता है। इस मंदिर की खूबसूरती बढ जाती है ,जब रात के समय कृत्रिम लाइट का प्रकाश इस पर पड़ता है । यह एकदम से चमकने लगता है।
Photo credit pixabay.comशीख धर्म का यह गोल्डन टेम्पल अपनी खूबसूरती के साथ साथ यहा पर खिलाये जाने वाले मुफ्त (FREE) भोजन के लिए भी जाना जाता है। यहा पर कोई भी जाकर खाना खा शकता है । यहा पर हर दिन लगभग एक लाख ( 1 lakh) लोग खाना खाते है , ओर त्योहार के दिनों में यह बढ़ जाता है। यहा पर मिलने वाला खाना शुद्ध शाकाहारी होता है।
JALIYAWALA BAAG , जलियावाला बाग
पंजाब का यह जलियावाला बाग अपनी आज़ादी के दिनों में यहां हुए हत्याकांड को हमे आज भी यहां दर्षाता है । आज़ादी के जंग के समय में बनी उस ऐतिहासिक घटना में शहीद हुए लोगो को यहा पर एक मेमोरियल बना कर दर्षाया गया है। उस समय यहा पर हुए अत्याचारो को आप यहा आकर देख शकते है । यहा पर आज भी उस समय चली गोलीयों के निशान दीवारों पर आज भी हमे देखने को मिलते है ।
पंजाब में बने इस ऐतिहासिक मेमोरियल को हर किसी को एक बार तो जरूर देखना चाहिए जिससे की हमे जिस तरह से आज़ादी मिली है उस का अहसास हो शके।
VAGHA BORDER , वाघा बॉर्डर
जैसा कि सब जानते है पंजाब की बॉर्डर पाकिस्तान से मिली हुई है , पर यहां पर बनी यह वाघा बॉर्डर का एक अलग ही महत्व है क्योंकि यहा पर हर दिन शाम ( Evening ) के समय एक रिट्रीट सेरेमनी होती है , जिसमे दोनो तरफ के जवान शामिल होते है , ओर भारत - पाकिस्थान के ध्वज को लहराया जाता है ,ओर सलामी दी जाती है । इस सुंदर नज़ारे को देखने के लिए दोनों तरफ के लोगो की भीड़ लगती है।

ConversionConversion EmoticonEmoticon