Translate

Diwali festival जानिए दुनिया के देशों में कैसे मनाई जाती है दीवाली ओर अन्य रोचक फैक्ट्स

Diwali festival: क्या आप जानते है दीवाली के त्योहार को भारत और दुनिया के कई देशों में कैसे मनाया जाता है । ओर साथ ही दीवाली के अन्य रोचक फैक्ट्स ।

दिपावली का त्योहार यानी अंधेरे पर प्रकाश की रोशनी की विजय का पर्व  ओर झगमगाते दीपों का त्योहार । दिपावली हिन्दू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक सबसे पसन्दीदा ओर रंगबेरंगी रंगोलियों का त्योहार है । हिन्दू धर्म का यह रंगबेरंगी ओर झगमगाती लाइट्स ओर दीपों के त्योहार को सिर्फ भारत मे बसे हिन्दू ही नही बल्कि  भारत के बाहर बसे भारतीयों भी बहुत ही उत्साह से मनाते है । 

diwali festival



दीपावली का त्योहार हिन्दू धर्म मे बहुत ही खास महत्व रखता है , क्योकि दीपावली के त्योहार के अगले दिन से ही हिन्दुओ के नए साल की शुरुआत होती है । हिन्दू धर्म के मुताबिक भगवान राम जब 14 साल के बाद  वनवास से अयोध्या लौटे तो उस दिन अयोध्या के लोगो ने पूरी अयोध्या नगरी को रॉशनी से सझा दिया और अपने घरों में भी जगह जगह पर दीपो को जलाकर रॉशनी से भर दिया था , ओर दीपावली के अगले दिन से ही अयोधया के लोगो ने नए साल के रूप में मनाया ओर इस तरह से हिन्दू धर्म में दीपावली के अगले दिन से ही नए साल की शुरुआत होती है ।

दीपावली के रोचक फैक्ट्स , Dipawali Ke Rochak Facts 

◆ दिपावली का त्योहार भारत के अलावा म्यान्मार्ग , मलेशिया , मोरिशश , सिंगापुर , गुयाना , नेपाल और श्री लंका जैसे दुनिया के कई देशों में भी बहुत ही हर्षोल्लास ओर अलग अलग तरीको से मनाया जाता है । क्योंकि भारतीय संस्कृति की झलक इन देशों में भी देखने को मिलती है और इन देशों में भी आज भी कई जगहों पर सदियों पहले के हिन्दू धर्म के प्राचीन मंदिर और अवशेष मिले है , ओर वहां के लोग आज भी हिन्दू धर्म की संस्कृति को अपना कर हिन्दू धर्म के त्योहारों को उत्साह पूर्वक मनाते है ।

◆ मॉरीशस में दीपावली के दिन भारत की तरह ही रात के समय धी के दीपक जलाकर दीपावली को मनाया जाता है । यहा पर भी दिपावली के दिन भगवान राम को अयोध्या में लौटने की खुशी में मनाया जाता है ।

◆ श्री लंका में तो दीपावली को एक राष्ट्रीय त्योहार के जैसा मनाया जाता है , दीपावली में यहा पर हर जगह पर रंगीन रॉशनी से रोशन कर दिया जाता है ।

◆ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय दीपावली के दिन federation square जगह पर इक्कठा होकर दीपावली को उत्साह से मनाते है ।

◆ राजस्थान में दीपावली के दिन शस्त्रो की पूजा होती है , साथ ही राजस्थान में कई इलाको में बिल्ली cat को भी लक्ष्मी की पूजा कर के बाद लक्ष्मी का दर्जा देकर मिठाई का पहला प्रसाद बिल्ली को खिलाया जाता है ।

◆ महाराष्ट्र में दीपावली के दिनों में होने वाली  यम पूजा बहुत ही प्रसिद्ध है , इस दिन महाराष्ट्र में यम की पूजा ओर कई जगहों पर बलि की भी पूजा की जाती है । ओर इनके साथ ही लक्ष्मी और गणेश की भी पूजा की जाती है ।

◆ यह तो सब जानते ही होंगे कि दुर्गा पूजा पश्चिम भारत का सबसे पसंदीदा ओर खास पर्व है , इस लिए दीपावली के इन दिनों में पश्चिम बंगाल में महाकाली की पूजा की जाती है , ओर साथ ही महिलाएं नदियों में रात के समय दिप को जलाकर छोड़ती है । 

◆ उत्तरप्रदेश में आज के दिनों भी दिपावली के त्योहार को प्राचीन रीति रिवाजों से मनाते हुए देखा जा सकता है , क्योकि यहा पर दीपावली का यह त्योहार बहुत ही खास महत्व रखता है , ओर इसी लिए उत्तरप्रदेश में दिपावली के दिनों में भगवान राम , सीता , ओर लखन के साथ साथ हनुमान , की भी पूजा की जाती है । और बाकी जगहों की तरह लक्ष्मी और गणेश की पूजा तो होती ही है ।

◆ दीपावली का त्योहार अंधेरे में रॉशनी का त्योहार है पर आज दीपावली के त्योहार को सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले त्योहार के रूप में से देखा जाता है , क्योकि दीपावली के इन दिनों में दुनिया के कई देश पूरे साल में जितने पटाखे नही जलाते उतने पटाखे तो भारतीय इन दीपावली के पांच दिनों में ही जला देते है ।

◆ हिन्दू धर्म का यह मुख्य त्योहार दीपावली को खास कर भारत मे पांच दिनों तक अलग अलग तरीको से मनाया जाता है ।

◆ दीपावली का त्योहार हिन्दू धर्म के अलावा जैन , शीख ओर बोद्ध धर्म के लोग भी मनाते है ।

◆ दीपावली के इन पांच दिनों में मनाए जाने वाले इस त्योहार को भारत के अलग अलग राज्यो में भी अलग अलग तरीको से मनाया जाता है ,  जैसे दीपावली तीसरे दिन भारत मे कई राज्यों में लक्ष्मी पूजा होती है , तो वही दक्षिण भारत के कई राज्यो में इस दिन महाकाली की पूजा कर काली पूजा के रूप में मनाया जाता है ।

◆ जैन धर्म के मुताबिक दीपावली के दिन ही महावीर स्वामी को मोक्ष प्राप्ती हुई थी , इस लिए जैन धर्म के लोग भी दीपावली को दीपों को जलाकर मनाते है ।

◆दीपावली का त्योहार दुनिया के सबसे पुराने धर्म कहे जानेवाले और सबसे प्रथम धर्म कहे जाने वाले हिन्दू धर्म का मुख्य त्योहार है । 

◆ दीपावली के दिनों से वर्षों ऋतु के अंत ओर शीत cold ऋतु के आगमन की भी शुरुआत होती है ।

हिन्दू धर्म के मुख्य त्योहार diwali की यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिससे भारतीय संस्कृति के बारे में लोगो को भी जानकारी मिल शके।



Share on Whatsapp
Newest
Previous
Next Post »