Translate

Famous places in Rajasthan

Famous places in Rajasthan, राजस्थान के फेमस स्थल ।

राजस्थान, भारत के पश्चिम भाग में बसे इस राज्य की अपनी ही एक अलग पहचान है । एक तो इसकी संस्कृति और दूसरी यहां का भौगोलिक स्थान , यह दोनों चीजें इसे एक अलग ही पहचान देते है। राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है , इसके अलावा इस राज्य को अपनी एक अलग ही पहचान देता है (the great Indian desert )  थार का रण । जिसमे  इस राज्य का ज्यादातर हिस्सा कवर हुआ है।

          Photo credit pixabay.com

 इसके अलावा इसकी संस्कृति की बात करे तो वो भी काफी अलग और बहुत ही आकर्षित करने वाली है। यहां की बोली , यहां की पोशाक , यहां के नृत्य(Dance) और यहां की अजोड वास्तुकला में बनाई गए अजोड़ स्थापत्य पूरी दुनिया को यहां पर खींच लाए है।

तो आज हम यहां पर  ही कुछ बहुत ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाला हूं जो कि यहां पर आनेवाले हर किसी की पसंदी की जगहों में से एक है।

CHITTORGARH , चित्तौडग़ढ़

चित्तौड़गढ़ , राजस्थान का एक प्रमुख नगर है , और यही की एक पहाड़ी पर स्थित है इस राज्य की शान समान चित्तौड़गढ़ का किल्ला। जो पूरे भारत की शान कहा जाता है । इस किले को शौर्य , वीरता, और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। राजस्थान के इस ऐतिहासिक स्थान पर  कई तरह के स्तंभ , मंदिर , महल परिसर , स्मारक और जल निकाय बने हुए है। और यह सब देखने के लिए आपको सात ( 7 ) दरवाजों से होकर गुजरना होगा।

 यहां के मुख्य ऐतिहासिक स्थानों में महासती स्थान (जोहर) जिसमे कहा जाता है कि कई वीरांगना औने अग्निस्नान किया था।

यहां पर एक ओर इस किले के शान समान बना है विजय स्तंभ । जिसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने मालवा के सुल्तान महमूद शाह खिलजी को परास्त करने की खुशी में बनवाया था। इसके अलावा यहां के अन्य मुख्य आकर्षक स्थानों में महारानी पद्मनी महल , महाराणा कुम्भा महल, कुम्भ श्याम मंदिर भी शामिल है ।

PUSKAR , पुष्कर

राजस्थान जिले के अजमेर जिले में स्थित यह तीर्थ स्थल बहुत ही विख्यात है। जहा हर साल पुष्कर मेला लगता है । यही पर पुष्कर नामकी सुंदर झील है जिसके  नजदीक में ही ब्रह्मा जी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां प्रति वर्ष दर्शन करने अनेक तीर्थयात्री आते है। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले पुष्कर मेले में  देश विदेशो से लोग आते है। और यहां आकर पवित्र झील में स्नान करके  ब्रह्मा जी का दर्शन करते है।
  

 पद्मपुराण के अनुसार यहां पर ब्रह्मा जी ने यज्ञ किया था। इसके अलावा रामायण में भी इसका उल्लेख किया गया है । जिसके अनुसार विष्वमित्रा ने यहां पर तपस्या की थी।

Thar desert , थार का रण 

The Great Indian ️ Desert के नाम से जाने जाने वाला यह रण राजस्थान , पंजाब , हरियाणा और गुजरात के कच्छ जिले के कन्नड तक फैला है। जो तकरीबन 2,08,110 वर्ग किलोमीटर एरिया को कवर करता है।

थार के इस रण में घूमने का ओर यहां का नज़ारा ही कुछ और होता है । जहा तक नजर जाए वहां सिर्फ खूबसूरत रेत ही रेत नजर आती है। जैसा की हम जानते रण का जहाज उंट होता है , तो यहां पर हर कहीं उंट की सवारी करते हुए लोग नजर आयेंगे। ओर अगर आप को लगता होगा कि इस वीरान और बंजर रण में जीवन नहीं होगा तो आप गलत है, क्योंकि यहां पर कई तरह की वनस्पति और कई प्राणी भी आप देख सकते है , जिनमें से कुस जीव तो ऐसे भी है जिनको सिर्फ यही पर आप देख सकते है। इसके अलावा कुस एरिया ऐसे भी है जहा मानव बस्ती बसी हुई है। जो अपनी एक  अलग ही मानव संस्कृति का दर्शन कराती है।

JAIPUR , जयपुर

गुलाबी नगरी ( Pink Citi )    के नाम से जाने जाने वाला यह शहर भारत का पहला वास्तु कला के आधार पर बनाया गया शहर है। जो वास्तुकला का एक अजोड़ उदाहरण है।

यह शहर अपने किल्लो , महेलो के लिए पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करता रहता है। यहां के मुख्य स्थनो में हवा महल, शीस महल, जल महल ,अम्बर किल्ला मुख्य है जो जर किसी को यहां पर खींच लाता है। महलों ओर किल्ले जैसे एतिहासिक स्थानों के अलावा यहां पर हर साल लगने वाले विंटेज कार रैली और होली के अवसर पर लगने वाले एलिफेंट फेस्टिवल में जुड़ने हर साल भीड़ लगती है।

इसके अलावा जयपुर अपने मसालेदार ओर चटपटे भोजन के लिए भी जाना जाता है।

MOUNT AABU , माउंट आबू

राजस्थान की रेतीली धरती के नजदीक में ही पनप रहा है राजस्थान का एक मात्र हिलस्टेशन जो नकी पूरे भारत भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। यहां पर हर साल हजारों विदेशी पर्यटक इस रमणीय हीलस्टेशन को देखने यहां पर आते है। यहां का अद्भुत नजारा हर किसी को लुभाने वाला है।

यहां का अद्भुत नजारे के साथ साथ यह स्थान रॉक क्लाईम्बीग , हॉट एयर ब्लून , ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जानी जाती है। इसके अलावा इन अब कुदरती सौंदर्य के बीच यहां पर मौजूद लेक इसके सौंदर्य ता को ओर खूबसूरत बनती है , जिसमे बोटिंग का भी मज़ा के सकते है , या फिर लेक के किनारे भी टहलने का मज़ा ले सकते है।

Previous
Next Post »