Translate

INDIAN SPACE SCIENCE KE SAFAR KI JANKARI

INDIAN SPACE SCIENCE KE SAFAR KI JANKARI  

आज भारत दुनिया के सबसे सफल अंतरिक्ष मिशनों को पूरा करने वाले देशों में से एक है । जो अपने ही देश मे सेटेलाइट को बनाने और अपने ही साधनों से उसे अंतरिक्ष मे लॉन्च करने की क्षमता रखता है । आज भारत ने दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसीयों में इतनी विश्वशनियता हाशिल कर ली है , की दुनिया के 30 से ज्यादा देशों ने भी अपने उपग्रहों को अंतरिक्ष मे लॉन्च करने के लिए भारत की तरफ हाथ फैलाये है । और भारत ने भी दूसरे देशों के भी 78 से ज्यादा उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है ।

             Photo credit pixabay.com


आज हम हमारे भारतीय स्पेस रिसर्च कार्यक्रम के बारे में इतिहास में कुछ पीछे जाकर इसकी शुरुआत से लेकर अब तक इसके द्वारा लॉन्च किये गए कुछ खास प्रणाली के बारे में जाने गे। जो हमे किसी भी चीज की जानकारी देने में सक्षम है ।

Indian space research programme ki puri jankari, भारतीय अवकाश रीसर्च प्रोग्राम की पूरी जानकारी ।

◆ साल 1962 में भारत के परमाण्वीय ऊर्जा विभाग के अंतर्गत INDIAN SPACE RESEARCH PROGRAMME का गठन भारतीय अवकाश विज्ञान के पिता कहलाने वाले डॉ. विक्रम साराभाई की अध्यक्षता में किया गया था ।

◆ इसके बाद 15 अगस्त 1969 को भारतीय स्पेस रिसर्च को पुनगठन किया गया और इसी दी ISRO (INDIAN SPACE RESEARCH ORGANIZATION) की स्थापना की गई ।

◆ 1963 में अमेरिका द्वारा बनाया गया हमारे देश का पहला साउंडिंग राकेट ' नाइक एपारा ' को तिरुवनंतपुरम के थुम्बा केंद्र से प्रक्षेपण किया गया ।

◆ इसके बाद 19 अप्रेल 1975 को भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट को रशिया के बैकानूर सेंटर से कॉस्मोक लॉन्चिंग यान के द्वारा पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा गया ।

◆ इसके बाद साल 1980 में भारत की ही धरती से इंडियन लॉन्चिंग वेहिकल द्वारा भारतीय उपग्रह रोहिणी RS-1 को लॉन्च किया गया ।

◆ इसके बाद साल 1981 में भारत के प्रथम संचार उपग्रह APPLE को फ्रांस के गुयाना के केरु सेन्टर से यूरोपियन स्पेस एजेंसी के एरियन-4 अवकाश यान से पृथ्वी की विशुववृतिय कक्षा में छोड़ा गया ।

◆भारत के सबसे पहले अवकाश यात्री राकेश शर्मा रहे है , जिन्होंने 1984 में रशिया के सोयुज टी- 2 अवकाश यान में अन्य दो रशियन यात्री ओ के साथ कझाखस्थान के बेकानूर से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

◆ उसके बाद अंतरिक्ष मे पहले जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला थी , ( जिनका  फरवरी 2003 में कोलोंबिया अवकाश यान पृथ्वी के वातावरण आते ही नष्ट होने के कारण मौत हुई थी । )

◆ साल 2008-09 में भारत ने चंद्रयान 1 मिशन  लॉन्च किया था, जिसने ही चाँद पर जा कर पानी के होने के सबूत इक्कठा किये थे।

Previous
Next Post »