Translate

TAJ MAHAL HISTORY AND INTRESTING FACTS

TAJ MAHAL HISTORY AND INRESTING FACTS 

दुनिया की सात अजायबी ओ में सामिल भारत का यह ताज महल अपनी अद्भुत वास्तुकला , नक्सीकला , सौन्दर्यता , के कारण खूबसूरती का अलमोल हीरा के रूप में देखा जाता है । एक अमर प्रेम की निशानी के प्रतीक समान यह ताज महल पूरी दुनिया के पर्यटकों के लिए हमेशा ही मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। सफेद चमकदार संगेमरमर से बना यह ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।


         Photo credit pixabay.com


फ़ारसी , तुर्की , भारतीय ओर इस्लामी वास्तुकला के मिश्रण से निर्मित ताजमहल को भारत की शान कहा जाता है । इसके साथ साथ ताज महल को इस्लामी वास्तुकला का अलमोल रत्न भी कहा जाता है ।

ताज महल को दुनिया की सात अजायबी ओ में स्थान दिलाने में इसमें जोड़े गए अलमोल रत्न जिन्हे पूरी दुनिया के अलग अलग  देशों से मंगवाकर इसमें जोड़ना , जिससे इसकी खूबसुरती में कोई कमी न रहे , इसके साथ साथ एक ही नही बल्कि दुनिया की प्रसिद्ध फ़ारसी , तुर्की , भारतीय ओर इस्लामिक जैसी वास्तुकला के मिश्रण से इसका निर्माण होना , 20 हजार जितनी बड़ी संख्या में मजदूरों द्वारा इसका निर्माण करवाना , फिर भी 22 साल जितना बड़ा समय लगना , ओर उस समय मे भी 3 करोड़ से ज्यादा जितना खर्चा होना । इन सब विशेषताओ के कारण ही आज ताजमहल दुनिया की सात अजूबो में शामिल है ।

TAJ MAHAL KI KISNE ? KYO ? OR KAISE BANVAYA THA ? ताजमहल को किसने ? क्यो ? ओर कैसे बनवाया था ?

दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली इमारतों में से एक इस ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने  1632 से 1653 के बीच करवाया था। कहा जाता है की शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में यमुना के किनारे इस ताजमहल का निर्माण करवाया था । इस लिए ताजमहल को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।  ओर इसी ताजमहल के भीतरी भाग में बेगम मुमताज की कबर भी मौजूद है ।

शाहजहाँ अपने प्रेम के प्रतीक समान इस ताजमहल को बनवाने में किसी चीज की कमी नही छोड़ना चाहते थे , इसलिए उन्होंने पूरी दुनिया से इसे बनाने के लिए प्रसिद्ध कारीगरो के साथ साथ उन्होंने पूरी दुनिया से कीमती पत्थर और चीजो को मंगवाया था । जिसमे मुख्य सफेद संगेमरमर को राजस्थान से , पंजाब से जैस्पर , अफ़ग़ानिस्तान से लेपिज लजूली , श्री लंका से नीलम ओर इंद्रगोप अरबिया से मंगवाया गया था । दुनिया की इन सब कीमती चीजो के मंगवाने के बाद ताजमहल को बनवाने का काम भी शुरू करना था , पर ताजमहल को खूबसूरती के साथ साथ अनोखा ओर अजोड़ भी बनाना था , इसलिए इसे बनाने के लिए दुनिया की अलग अलग वास्तुकला के मिश्रण से बनवाया गया जिसमें फारसी , इस्लामिक , भारतीय , ओर तुर्की वास्तुकला का मिश्रण शामिल है। जिसके कारण इसे दुनिया की एक सबसे अलग और खूबसूरत इमारत का दर्जा मिल सके ।

इस ताजमहल के निर्माण का काम शुरू होने के 22 सालो बाद इसका निर्माण पूरा हुआ । इन 22 सालो के लंबे समय मे 20 हजार से ज्यादा मजदूरों ने इस खूबसूरत ताजमहल के निर्माण को पूरा किया । इतनी ज्यादा जनसंख्या के होते हुए भी 22 साल जितने बड़े समय मे इसे पूरा करना इस बात का संकेत देता है , की ताजमहल को कितनी कारीगरी , भव्यता ओर सुंदरता से बनवाया गया होगा । जिससे की इसकी खूबसूरती में कोई कमी न आये । और इसमें जोड़े गए अति कीमती वस्तुओ के कारण ही आज भी यह हीरे की तरह चमक रहा है , ओर आज भी यह उतना ही खूबसूरत और आकर्षण टिकाये है जिसके कारण दुनिया के पर्यटको को यहा खिंचता रहता है ।

TAJ MAHAL KI AJAB GAJAB ROCHAK BATE , ताज महल की अजब गजब रोचक बातें ।

◆ ताज महल का निर्माण करने वाले कारीगरों ओर मजदूरों के बारे में कहा जाता है ,की ताजमहल के निर्माण के बाद शाहजहाँ ने इन सब के हाथ कटवा दिए थे ।

◆ ताजमहल को एशिया के विभिन्न देशों से मंगवाई गई कीमती चीज वस्तुओ से बनवाया गया है , जिसमे कुल मिला कर 28 कीमती चीज वस्तुओ को दूसरे देशों से मंगवाया गया था ।

◆  ताजमहल दुनिया की सबसे महंगी ओर सबसे सुंदर कबरो में से एक है ।

◆  आज भले दुनिया मे ताजमहल के सुंदरता और कीमत की वजह से दुनिया की सात अजूबो में स्थान मिला हों , पर इसका निर्माण तो शाहजहाँ ने मुमताज की याद में किया था , जिनकी कब्र ताजमहल के अंदर मध्य में देखि जा शक्ति है ।

◆  ताजमहल प्रत्येक वर्ष 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है , जिसकी वजह से यह भारत का सबसे ज्यादा देखे जानेवाली इमारतों में से प्रथम पर है ।

◆  ताजमहल के निर्माण का खर्च 16 वी सदी में भी 3 करोड़ से ज्यादा होने का कहा जाता है , तो अगर आज के समय मे ताजमहल के खर्चे के बात करे तो यह अरबो में चला जायेगा ।

◆ ताजमहल को देखकर इसके जैसी इमारत बनाने के लिए दुनिया मे कई जगहों पर निर्माण हुआ है , जिनही में से एक महाराष्ट्र में स्थित " बीबी का मकबरा " जिसे "  मिनी ताजमहल " भी कहा जाता है , उसे हूबहू ताजमहल के जैसा ही बनाया गया है ,  पर आग्रा का ताजमहल कीमती पत्थरो से बना है ।



Share on Whatsapp
Previous
Next Post »