ANTARCTICA FACTS, अंटार्कटिका के बारे में जानकारी और रोचक फैक्ट्स
हमारी पृथ्वी के दो ध्रुव है जो उत्तर में उत्तर ध्रुव ओर दक्षिण में दक्षिण ध्रुव के नाम से जाने जाते है । पर पृथ्वी के दक्षिण ध्रुव पर मौजूद अंटार्कटिका खंड में उत्तरीय ध्रुव की तुलना में 6 गुना ज्यादा बर्फ मौजूद है । जिसका कारण यह है की पृथ्वी के उत्तरीय ध्रुव में आर्कटिक महासागर है जब की अंटार्कटिका एक महाखंड है ।
Photo credit pixabay.comपृथ्वी के सात महखंडो में से एक अंटार्कटिका पृथ्वी की दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद पृथ्वी का सबसे ज्यादा ठंडा खंड है , जो चारो ओर से महासागरों से घिरा हुआ है । यहा के तापमान की बात करे तो यहा पर साल में 20 दिनो से भी कम दिनों तक 0° ℃ से 1, 2° ℃ तापमान ऊपर जाता होगा , बाकी तो यहा पर पूरे साल 0°℃ के नीचे ही तापमान होता है । इसी वजह से यहा पर पानी ज्यादातर बर्फ के रूप में मौजूद है। यहा पर बर्फ की मोटाई 1 किलोमीटर से भी ज्यादा है , ओर साथ ही यहा पर बर्फ की बड़ी बड़ी दीवारों की तरह चट्टानो का भी निर्माण हो गया है ।
पृथ्वी के इस महाखंड मे जमीन नही के बराबर है , यहा पर जमीन के बदले बर्फ की सतह (परत) ही जमीन का काम करती है , जो कि यहा के अत्यंत निचले तापमान की वजह से निर्माण हो पायी है , जो कि यहा का तापमान 0°℃ से कम होने के कारण कभी पिघल नही पाती । इतनी ठंडी जगह होने के कारण ही यहा पर कोई मानव बस्ती नही बस पायी है । पर ऐसा नही है , की यहा पर कोई जीवन नही हो , अंटार्कटिका की अपनी ही एक जीवसृष्टि है , यहा पर लगभग 70 जितनी प्रजातियों के सजीव पाए जाते है । जिसमे कई प्रकार के कीड़े भी सामिल है , इसके अलावा अंटार्कटिका में यहा का कोई भी स्थायी जीव नही है , यहा के आसपास के समुद्री जीव यहा पर समुद्र से निकल कर आ जाते है , जिसमे पेंग्विन जैसे जीव सामिल है ।
आज अंटार्कटिका में कई देशोने अपनी प्रयोगशालाए बनाई है , जहा पर वैज्ञानिको की टीम कई रीसर्च करती रहती है । इस लिए अंटार्कटिका खंड को ' पृथ्वी की प्रयोगशाला ' भी कहा जाता है । यहा पर भारत की भी एक प्रयोगशाला खोली है गई थी जिसे " दक्षिणी गंगोत्री " नाम दिया गया था । पर वह धीरे धीरे पानी के नीचे आ गया जिसके कारण 1980 में भारत ने यहा पर " मैत्री " नाम की एक ओर नई प्रयोगशाला खोली है । यहा की प्रयोगशाला ओ में मौजूद वैज्ञानिक सागर और पृथ्वी की हालत चलन , अनेक सजीवों पर रिसर्च , पृथ्वी की चुम्बकीय बल पर रिसर्च ओर साथ ही विज्ञान के कई प्रयोगों को भी यहा पर किये जाते है ।
ANTARCTICA KHAND KE BARE ME ROCHAK FACTS , अंटार्कटिका खंड के बारे में रोचक फैक्ट्स
◆ अंटार्कटिका खंड की खोज एक अंग्रेज भुस्तर शास्त्री जेम्स कुक ने 1774 में की थी , जो दक्षिण ध्रुव में किसी भूभाग होने की संभावना से निकला था , जब वह यहा पहुचा तो उसने एक विशाल बर्फ की दीवार देखी , जिससे उसने अंदाजा लगाया कि इसके आगे तो भूभाग होगा ही , ओर उसका अंदाजा सही निकाला वह अंटार्कटिका के खंड पर पहुच गया था । पर इसके बाद भी हमे वहां तक पहुच ने में 75 साल का समय लग गया ।
◆ अंटार्कटिका में पृथ्वी पर का अब तक का सबसे कम तापमान 89.2 ° ℃ नापा गया है , जो कि अंटार्कटिका में रशिया द्वारा बनाई गई " वोस्टोक प्रयोगशाला " पर नापा गया था ।
◆ अंटार्कटिका खंड सबसे ठंडा खंड होने के साथ ही , यहा पर 320/ किलोमीटर की गति से हवाये चलती है । जिसके कारण इसे " तेज हवाओं का खंड " भी कहा जाता है ।
◆ अंटार्कटिका में शाकाहारी जीव नही के बराबर है , जिसका कारण यहा पर केवल दो प्रकार के ही फुलधारी पौधे ओर वनस्पति के नाम पर शैवाक ओर कुछ अन्य पौधे का होना है ।
Photo credit pixabay.com◆ सदियों तक अंटार्कटिका प्रदूषण से मुक्त था , पर जब से यहा पर वैज्ञानिक प्रयोगशालाओ का निर्माण हुआ है , तब से यहा पर प्लास्टिक ओर अन्य कचरा बर्फ में ओर इसकी सतह पर पाया जाने लगा है ।
◆ अंटार्कटिका खंड का 98 % भाग बर्फ की सतह से बना है , यहा पर बर्फ की परतों की बात करे तो वह 1.6 किलोमीटर तक चौड़ी पायी गई है । जो इसके अंदर मौजूद पानी पर तैरती रहती है ।
◆ अंटार्कटिका पृथ्वी के सात महखंडो में से पांचवे नंबर का सबसे बड़ा खंड है ।
◆ अंटार्कटिका में भी एक सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद है , जिसका नाम माउंट एरेबस ज्वालामुखी है , जो पृथ्वी पर मौजूद सबसे लंबे समय से सक्रिय ज्वालामुखी ओ में से एक है ।
◆ अंटार्कटिका में हमारी पृथ्वी पर मौजूद कुल शुद्ध पानी मे से 90 % शुद्ध पानी मौजूद है ।
◆ अंटार्कटिका पृथ्वी का एक मात्र खंड है , जिसका कोई टाइमजोन नही है । यहा पर 6 महीने दिन तो से महीने रात भी होती है । तो कभी कभी इसमें भी बहुत बड़ा अंतराल आ जाता है । Antarctica facts
Share on Whatsapp


ConversionConversion EmoticonEmoticon