THE GREAT WALL OF CHINA HISTORY AND INTERESTING FACTS , चीन की महान दीवार का इतिहास और रोचक फैक्ट्स ।
दुनिया के सात अजूबो में अपना स्थान बना चुकी चीन की यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है । जो दुनिया की एक मात्र ऐसी मानवनिर्मित कलाकृति है , जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जाने का दावा किया गया है ,पर हकीकत में इसे 160 किलोमीटर के आसपास के दायरे से खुली आँखों से नही पर ख़ास चीज से देखा जा सकता है । THE GREAT WALL OF CHINA के नाम से जाने जानेवाली इस दीवार की कुल लंबाई 6400 किलोमीटर है । पर चीन के आकड़ो द्वारा इसकी कुल लंबाई 21196 किलोमीटर बताया गया है।
Photo credit pixabay.comचीन में फेली इस विशाल दीवार दुनिया मे एक अजूबा है , जो पूरी दुनिया को आश्चर्य में डालती है , क्योकि इतनी बड़ी दीवार का निर्माण क्यो ओर कैसे करवाया गया होगा यह एक रहस्य सा लगता है। और इतनी बड़ी दीवार को किसने ओर कब बनवाया होगा इस तरह के कई सवाल सोचमे डालते है , पर इन सब सवालो के जवाब जानने के लिए तो चीन का इतिहास जानना जरूरी है , जिससे चीन की इस महान दीवार के बारे में हमे सम्पूर्ण जानकारी मील शकती है । इसके अलावा चीन की यह महान दीवार अपने अंदर कुछ रहस्य और रोचक तथ्यों को भी समेटे हुए है , जिसकी पूरी जानकारी यहा पर आज आपको मिलने वाली है , तो चलिए जानते है , चीन के इस महान दीवार की पूरी जानकारी।
MAIN TOPICS , मुख्य टोपिक्स
【 1 】GREAT WALL OF CHINA KE ROCHAK FACTS , चीन की महान दीवार के रोचक तथ्य।
【 2 】GREAT WALL OF CHINA KA PURA ITIHAAS , चीन की महान दीवार का पूरा इतिहास ।
【 1 】GREAT WALL OF CHINA KE ROCHAK FACTS , चीन की महान दीवार के रोचक तथ्य।
◆ चीन की यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार को बनाने में 2000 सालो का लंबा समय लगा था । जिसका अंदाजा तो इसकी विशालता तो देखकर ही लगता है ।
◆ ऐसा कहा जाता है कि चीन की इस दीवार को पूरा करने हेतु 20 लाख से ज्यादा लोगो ने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी थी।
◆ चीन की इस दीवार का निर्माण बाहरी हमलावरो से रक्षण हेतु किया गया था , पर यह हमेशा ही सुरक्षित नही रह पाई , क्योकि इसको कई जगहों पर बाहरी शत्रुओ द्वारा तोड़ा जा चुका है।
◆ आपको यह जानकर हैरानी होगी की , चीन की इस दीवार को दुनिया का सबसे लंबा कब्रस्थान के नाम से भी जाना जाता है । क्योकी इस दीवार के निर्माण के दौरान जिन मजदूरों की मोत हो जाती थी , उन्हें इन्ही दीवार में दफन कर दिया जाता था।
◆ चीन की यह दीवार 6400 किलोमीटर लंबी है , पर अगर इसके टूटे हुए हिस्सो को भी इसमें जोड़ा जाए तो इसकी लंबाई 8800 के ऊपर पहुच जाती है।
◆ दुनिया की सबसे लंबी यह दीवार लंबी होने के साथ साथ इतनी चौड़ी भी है , की इसपर से एक साथ 5 घुड़सवार आराम से बगल बगल में खड़े होकर चल सकते है।
◆ चीन की यह दीवार चीन के समतल मैदानों के साथ साथ ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर से गुजरती हुई पूरे चीन में फेली हुई है , जिसके कारण इसकी ऊंचाई हर जगह एक जैसी नही रह पायी है , यह कही पर 35 फ़ीट की ऊंची है ,तो कही पर 9 फ़ीट की ऊंचाई भी देखी जा सकती है।
◆ इस दीवार का निर्माण शत्रु ओ से रक्षण हेतु बनवाया गया था, इस लिए इस दीवार पर जगह जगह पर शत्रु ओ पर नजर रखने के लिए दीवार से थोड़ा ऊंचा रखकर निरक्षण मीनार भी बनवाई गई थी, जहा से दूर के शत्रु ओ को भी देखा जा सकता होगा ।
◆ चीन की इस दीवार का निर्माण तो शत्रुओ से रक्षण हेतु किया गया था , पर बाद मे आगे जाकर इसका उपयोग यात्रा और माल सामान के परिवहन हेतु भी किया जाने लगा।
◆ चीन की इस विशाल दीवार पर निरीक्षण मीनारों की संख्या लगभग 7000 के आसपास है , जो भी एक रिकॉर्ड के समान है ।
◆ ईसा पूर्व के पांचवी सदी से शुरु हुई इस दीवार का निर्माण 1644 के आसपास पूरा हुआ ।
◆ पुराने समय मे इस दीवार के निर्माण के लिए इटो ओर पत्थरो को आपसमे जोड़ने के लिए चिप चिपे चावल का उपयोग किया जाता था।
◆ चीन के इस विशाल दीवार को नापने के लिए 18 महीने का समय लगा है।
◆ चीन की यह दीवार दुनिया की सबसे बड़ी संरचना ओ में से एक है।
【 2 】GREAT WALL OF CHINA KA PURA ITIHAAS , चीन की महान दीवार का पूरा इतिहास ।
दुनिया के सात अजूबो में शामिल होने के साथ साथ दुनिया की सबसे लंबी दीवारों में भी प्रथम स्थान हासिल करने वाली इस दीवार का निर्माण की शुरुआत कब हुई होगी और किसने इसका निर्माण शुरू करवाया होगा , क्यो इसका निर्माण करवाया होगा इन बातों का जवाब तो चीन के इतिहास को जान कर ही मिल शकता है।
Photo credit pixabay.comचीन के इतिहास के मुताबिक आज की दुनिया की सबसे लंबी दीवार का सम्मान हासिल कर चुकी इस दीवार के निर्माण की शुरुआत ईसा पूर्व के पांचवी सदी में हुआ । ओर इस दीवार के निर्माण करवाने का प्रारंभ चीन के महान सम्राट किन शी हुआंग ने करवाया । जिसकी मुख्य वजह चीन के उत्तरीय हुमलावर जो चीन के सिमा में घुसकर लूटफाट ओर अनाज की चोरी के साथ साथ उसे बर्बाद करते रहते थे । जिसके कारण इस दीवार को बनवाने का काम शुरूहुआ । चीन की इस दीवार का शुरुआती बिंदु हुशान को माना जाता है , जहा से इस दीवार का निर्माण शुरू हुआ, ओर धीरे धीरे इस दीवार ने अपना आकार लेना शुरू किया , ओर अब इस दीवार के निर्माण होने से बाहरी हमलावरो को अंदर घुसना नामुनकिन शा हो गया था, क्योकि इस दीवार की ऊंचाई भी जगहों के हिसाब से अलग अलग रखी जा रही थी , ओर इस दीवार के थोड़े थोड़े अंतर पर निरीक्षण मीनारों को बनवाया गया था , जहा से सैनिक , दुश्मनों पर नजर रख सकते थे ,ओर उन्हें वही से हमला कर खदेड़ सकते थे । साथ ही इस दीवार को मजबूती के अलावा इसको इस तरह से बनवाया गया था , की उन दिनों इस पर चढ़ना भी मुश्किल था , जिसकी वजह से रात में भी इस को पार कर अंडर घुसना असम्भव था। ओर इस तरह अब इस दीवार के होने से चीन के लोग सुकून से रह सकते थे , जिसके कारण अब इस दीवार को चीन के अलग अलग क्षेत्रो में फैलाना शुरू हो गया था ।
चीन की इस दीवार को बनवाने में किसी एक राजवंश ने नही बल्कि 20 से ज्यादा राजवंसो का सहयोग रहा है। जिसके कारण ही आज यह दीवार 6400 किलोमीटर के साथ दुनिया की सबसे लंबी दीवार बन पाई है । ओर चीन के इतिहास के मुताबिक इस दीवार के निर्माण में 2000 सालो का समय लगा है ,जिसे ईसा पूर्व के पांचवी सदी से शुरूकिया गया और साल 1644 में पूरा किया गया । चीन के इतिहास के मुताबिक इस दीवार के निर्माण में 20 लाख से 30 लाख लोगों ने अपना पूरा जीवन लगा दिया था। जिसकी वजह से आज इस विशाल दीवार का अस्तित्व आपाया है। जो कि इस दीवार के निर्माण का शुरुआती उद्देश्य बाहरी शत्रुओ से रक्षण करना था , पर आगे जाकर इस इसको बनाने का मक़सद चीन के विभिन हिस्स को एकजुट करना और उसके बाद इसका निर्माण परिवहन के तौर पर माल सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिये भी किया गया । ओर इस तरह चीन की इस विशाल दीवार का निर्माण हो पाया ।
चीन की यह GREAT WALL OF CHINA दुनिया मे वाकई इस अजूबा है , जो दुनिया की सबसे लंबी दीवार के साथ साथ दुनिया का सबसे महंगा कंस्ट्रक्शन ओर दुनिया में सबसे ज्यादा मानवों द्वारा एकत्र होकर बनाई गई मानवनिर्मित संरचना है। और इस तरह इस दीवार की कोई एक नही बल्कि कई विशेषताए है , जो इसे दुनिया की सात अजायबी में स्थान दिलाती है । ओर इसी लिए पूरी दुनिया से हरसाल लाखो लोग इस विशाल दीवार की भव्यता ओर खूबसूरत नजारो को देखने के लिए आते है।


ConversionConversion EmoticonEmoticon