Norway facts , Norway ki jankari or interesting facts , नॉर्वे की जानकारी और रोचक फैक्ट्स ।
नॉर्वे को Mid night sun (रात में निकलने वाला सूर्य) के नाम से जाना जाता है , क्योकि यह दुनिया का एक ऐसा देश है जहाँ पर रात के 12 बजकर 43 मिनिट पर सूर्य एक बार फिरसे निकलता है और 40 मिनिट के बाद फिरसे डूब जाता है । नॉर्वे की इस खास बात के अलावा भी नॉर्वे की गिनती यूरोप के सबसे खूबसूरत देशों में होती है , इसी लिए यहा पर हर साल दुनिया भर के पर्यटक लाखो की संख्या में आते रहते है ।
Photo credit pixabay.comनॉर्वे यूरोप का 6 नंबर का सबसे बड़ा देश है , जिसका क्षेत्रफ़ल 3 लाख 85 हजार वर्ग किलोमीटर है , जो कि भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान से सिर्फ 43 हजार वर्ग किलोमीटर बड़ा है । नॉर्वे , यूरोप के उत्तरीय भाग में बसे होने साथ ही यह उत्तर ध्रुव के भी समीप होने के कारण यह बहुत ही ठंडा देश है , जिसकी वजह से यहा की सभी पहाड़िया बर्फ से ढकी हुई रहती है , जो इसे बहुत ही खूबसूरत बनाती है , ओर हर किसी को यहा पर खीच लाती है । नॉव की जनसंख्या की बात करे तो वह भी काफी कम सिर्फ 55 लाख है । नॉर्वे की राजधानी ओस्लो है और यहा की ऑफिशियल लैंग्वेज नॉर्वेजियन है ।
नॉर्वे के बारे में रोचक फैक्ट्स , Interesting facts about Norway
◆ नॉर्वे उत्तरीय ध्रुव के नजदीक होने के कारण नॉर्वे के उत्तरीय हिस्सों में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक लगातार सूरज को आकाश में चमकता हुआ दिखा जा शकता है ।
◆ नोर्वे को दुनिया के सबसे शांतिप्रिय देशों में से एक गिना जाता है । जिसे 2013 की विश्वशांति सूची में 11 वे नंबर पर रखा गया था । इसके अलावा नॉर्वे को यूरोपियन देशों में सबसे शान्तिपूर्ण देश कहा जाता है ।
◆ नॉर्वे अपनी प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए तो जाना जाता ही है , इसके साथ ही नॉर्वे दुनिया का सबसे कम वातावरणीय बदलाव (climate change) से प्रभावित होने वाला देश है , मतलब की यहा का वातावरण आज भी साफ सुतरां है ।
Photo credit pixabay.com◆ नॉर्वे का मनावविकाश सूचकांक दुनिया मे सबसे ज्यादा है ।
◆ नॉर्वे के हेममरफेस्ट शहर में ही रात के 12 बजकर 43 मिनिट पर सूरज निकलता है , ओर 40 मिनिट तक वह दिखाई देता है और बाद में अस्त हो जाता है । इसी लिए नॉर्वे को ( country of Mid night sun) के नाम से जाना जाता है ।
◆ सन 1905 तक नॉर्वे , स्वीडन का ही एक हिस्सा था , पर 1905 में नॉर्वे स्वीडन से अलग हो कर एक अलग ही देश बन गया ।
◆ नॉर्वे का राष्ट्रीय वाक्य " एकजुट ओर सत्यनिष्ठ जब तक डोवरे (dovre) की पहाड़ियां टूट न जाये " है ।
◆ नॉर्वे की laderal सुरंग दुनिया की सबसे लंबी रॉड टनल है , जिसकी लंबाई 24.5 किलोमीटर है ।
◆ नॉर्वे के लोग मछली पकड़ने , किताबे पढ़ने और पैदल यात्रा के भी बहुत ही शौकीन होते है ।
◆ नॉर्वे , यूरोपियन देशों में सबसे छोटे देशों में गिना जाता है , ओर यह यूरोपियन देशों में सबसे कम आबादीवाले देशों में से भी एक है , पर फिरभी नॉर्वे को दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है ।
◆ दुनिया के बाकी देशों से अलग नॉर्वे में कोई व्यक्ति अमनी कमाई को छुपा नही शकता , क्योकि यहा का कानून कुछ इसतरह है कि यहा पर हर व्यक्ति की कमाई को टैक्स खाता अपनी साइट पर डाल देता है । जिसे हर कोई इसे देख सके ।
◆ नॉर्वे का संविधान 17 मई को बना था , जिस कारण इस दिन को नॉर्वे का राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
◆ नॉर्वे की मुद्रा नॉर्वेजियाईं क्रोंन है ।
Share on Whatsapp


ConversionConversion EmoticonEmoticon