MAHABALESWAR HILL STATION महाबलेश्वर हिलस्टेशन
महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित यह बहुत ही खूबसूरत हिलस्टेशन अपनी प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए भारत ही नही , बल्कि पूरी दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।Mahabaleshwar का यह हिलस्टेशन अपनी खूबसूरत वादियों ओर दिल को छू लेनेवाले नजारो के कारण हमेशा ही लोगों का मुख्य आकर्षण रहा है।
महाबलेश्वर को महाराष्ट्र के हिलेस्टेशनो की रानी के नाम से नवाजा जाता है , क्योकि इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में कुदरत ने कोई कमी नही छोड़ी है । कुदरत ने इस हिल स्टेशन को पानी के झरनों , बादल , हरेभरे पहाड़ , ओर आसपास फैलाई हुई हरयाली इन सब को यहा पर बहुत ही ज्यादा मात्रा में भर दिया है , जो इस हिलस्टेशन को बहुत ही खूबसूरत बनाता है। महाराष्ट्र में फैले सह्याद्री पर्वतमाला का हिस्सा यह हिलेस्टेशन 1430 m ऊँचा है । मनमोहक प्रकृति को समेट कर बैठे इस हिल स्टेशन की ऊंची ऊंची चोटिया , मनोहर हरयाली , घाटीले रास्ते ओर मस्त ठंडी हवाएं इस हिल स्टेशन की विशेषताए है। इसके अलावा महाबलेश्वर पांच नदियों का उद्गम स्थान भी है जिसमे पवित्र नदी कृष्ना , कोयना , विणा , गायत्री ओर सावित्री सामिल है।
Photo credit pixabay.comमहाबलेश्वर के इस हिलेस्टेशन के सफर पर निकले यात्रियों के लिए महाबलेश्वर के हिलेस्टेशन तक पहुचने का सफर भी अत्यंत मनमोहक ओर ताजगी से भरने वाला है। mahableshwar के सफर पर निकले यात्रियों के लिए बस से बेहतर ऑप्शन अपनी खुदकी बाइक या कार हो सकता है , क्योकि अपना वाहन रहेगा तो यहा के रास्ते मे आने वाले अन्य खूबसूरत जगहों भी देखने को मिल सकती है , ओर साथ ही यहा के घुमावदार घाटीले रास्ते से गुजरते हुए यहाँ पर चारोओर फेली प्रकृति का खूबसूरत नजारा ओर ठंडी हवाओं का मज़ा भी जी भरके महसूस करने को मिल सकता है।
Mahableshwar ke prasiddh sthan ,महाबलेश्वर के प्रसिद्ध स्थान
महाबलेशश्वर के आसपास के कुछ प्रसिद्ध स्थानो का अपना ही एक महत्व रहा है । जो यहा आने वाले सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते है। यहा पर लगभग 30 के आसपास कुछ ऐसे पॉइंट मौजूद है जो यहा के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे है । जिनमे से मुख्य पॉइंट विल्सन पॉइंट , हेलन पॉइंट , एलाफिंस्टन , सावित्री पॉइंट , बॉमबे पार्लर , माजोरी , नाथकोट , लाकविग पॉइंट , फाकलेट पॉइंट ओर कर्णिक पॉइंट है।
इनके अलावा महाबलेश्वर में लिंगमाला वॉटर फॉल्स , हैरिसन वॉटर फाल्स ओर वेन्ना लेक ने भी यहा की सौन्दर्यता को बढ़ाया है। इसके साथ साथ यहा पर आसपास के कुछ ऐतिहासिक किल्ले ओर गुफाएँ भी बहुत ही प्रख्यात है । जिनमे प्रतापगढ़ का किला , कमरगर किल्ला , रोबर्स की गुफायें , मेहेर बाबा गुफाए यहा के मुख्य आकर्षन रहे है।
Venna lake , वेन्ना झील
वेन्ना झील महाबलेश्वर में स्थित एक मानवनिर्मित झील है , जिसका निर्माण पानी की कमी को पूरी करने के लिए किया गया था । पर आज के समय मे इस झील के आसपास फेली हुए हरयाली के कारण जो प्रकृति का अद्भुद रमणीय नजारा देखने को मिलता है , जो हर किसी को यहा पर खीच लाता है । इस झील की खूबसूरती के कारण यहा पर लोगो की भीड़ हमेशा देखी जाती है । इस झील की खूबसूरती को निहार ने के लिए बोटिंग की शुविधा भी उपलब्ध है , जिसमे बैठकर अपनी फैमिली या दोस्तो के साथ मझा लिया जा सकता है।
Lingmala Waterfalls Mahakaleshwar , लिंगमाला वॉटरफॉल्स महाबलेश्वर
लिंगमाला वॉटरफॉल्स महाबलेश्वर में स्थित सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है , महाबलेश्वर में आनेवाले हर पर्यटक लिंगमाला वॉटरफॉल्स की खूबसूरती को देखे बिना जा नही सकते । लगभग 600 फ़ीट की ऊंचाई से गिरता हुआ यहा साफ पानी और चारो ओर फेली हरयाली अद्भुत सौन्दर्यता का दर्शन कराती है । लिंगमाला वॉटरफॉल्स का अद्भुत सौन्दर्यता देखने के लिए मॉनसून के समय यानी अगस्त से लेकर दिसंबर तक इस वॉटरफॉल्स के अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्यता का नजारा देखने को मिल शकता है।
Pratapgadh ka killa प्रतापगढ़ का किल्ला
महाबलेश्वर के पास ही स्थित प्रतापगढ़ के इस किल्ले की वास्तुकला ओर सौन्दर्यता हर किसी को आकर्षित करती रहती है । महाराजा शिवाजी द्वारा बनवाया गया यह किल्ला शिवाजी की शूरवीरता की निशानी है । इस किल्ले का निर्माण एक पहाड़ी के ऊपर हुआ है जिसकी वजह से यहा से दिखाई देनेवाला अद्भुत नजारा मनमोहित करने वाला है ।

ConversionConversion EmoticonEmoticon